कानपुर: आईआईटी परिसर में तेंदुए को पकड़ने के लिए विशेष टीम का गठन किया गया
आईआईटी परिसर में तेंदुए की मौजूदगी की सूचना के बाद प्राणी उद्यान और वन विभाग की संयुक्त टीम उसकी तलाश में जुट गई है। प्रधान वन संरक्षक उत्तर प्रदेश के निर्देश पर यह कार्रवाई की जा रही है। प्राणी उद्यान के उपनिदेशक अनुराग सिंह ने रविवार शाम 5 बजे बताया नागरिक सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए तेंदुए को पकड़ने के लिए विशेष टीम का गठन किया गया है।