कानपुर: 9 महीने से लापता धामीखेड़ा के युवक को नहीं खोज सकी रावतपुर पुलिस, मां ने ससुराल वालों पर हत्या करवाने का लगाया आरोप
रावतपुर थाना क्षेत्र के धामीखेड़ा में रहने वाला राहुल कुशवाहा बीते 9 महीने से लापता है।मां ने रविवार दोपहर 3 बजे ससुरालीजनों पर हत्या करवाने का आरोप लगाते हुए रावतपुर पुलिस से शिकायत की है।मां का आरोप है कि उसके बेटे की गुमशुदगी की रिपोर्ट रावतपुर पुलिस ने लिख ली लेकिन अभी तक बेटे को तलाश नहीं पाई है।थाना प्रभारी ने बताया आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।