कानपुर: नवाबगंज थाना क्षेत्र में दुकान बंद होने के बाद भी खुलेआम बेची जा रही बीयर, वीडियो हुआ वायरल
नवाबगंज थाना क्षेत्र में जीटी रोड पर स्थित बियर शॉप से दुकान बंद होने के बावजूद भी चोरी छुपे बियर बेचे जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर रविवार रात 11:00 बजे वायरल हो गया। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह से दुकान बंद होने के बावजूद भी अवैध रूप से बियर बेची जा रही है। वीडियो को सोशल मीडिया पर पोस्ट कर पुलिस आयुक्त से प्रकरण की शिकायत की गई है।