नीलगाय के बच्चे का सुरक्षित रेस्क्यू, उपचार के बाद जंगल में छोड़ा
रैपुरा। दक्षिण पन्ना वनमंडल के रैपुरा वन परिक्षेत्र में वन अमले की तत्परता से शनिवार, 26 सितंबर को एक नीलगाय के बच्चे का सुरक्षित रेस्क्यू किया गया।
सुबह करीब 9:30 बजे सूचना मिली कि अधराड़ बीट के ग्राम माधोपुरा में एक नीलगाय का बच्चा पालतू मवेशियों के साथ ग्रामीण अजय सिंह के घर पहुंच गया है। सूचना मिलते ही वन परिक्षेत्र अधिकारी, रैपुरा के निर्देशन में वन अमला मौके पर पहुंचा और नीलगाय के बच्चे को सुरक्षित अपने कब्जे में लिया।
आवश्यक पंचनामा कार्रवाई के बाद उसे पशु चिकित्सालय रैपुरा ले जाया गया, जहां पशु चिकित्सक ने उसका स्वास्थ्य परीक्षण कर प्राथमिक उपचार किया। स्वस्थ पाए जाने के बाद नीलगाय के बच्चे को अधराड़ बीट के उपयुक्त वन क्षेत्र में सुरक्षित छोड़ दिया गया।
इस रेस्क्यू और उपचार की कार्रवाई में वनपाल प्रेमशंकर सिंह एवं सुमंत कुमार जगेत की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
वन्यजीवों की सुरक्षा में वन अमले की तत्परता सराहनीय।
#रैपुरा #पन्ना #दक्षिणपन्ना #वनविभाग #नीलगाय #वन्यजीव #WildlifeRescue #Panna
Shahnagar, Panna | Sep 26, 2026