पटना ग्रामीण: मालसलामी थाना क्षेत्र के छोटी मंदिर के पास फायरिंग मामले में पुलिस ने घटनास्थल से एक खोखा बरामद किया
मालसलामी थाना क्षेत्र के छोटा मंदिर के पास शनिवार सुबह करीब 9:10 बजे एक व्यक्ति पर फायरिंग की वारदात हुई थी। मामले को लेकर शनिवार दोपहर करीब 1:00 बजे पुलिस ने बताया कि जिस व्यक्ति को गोली लगी है उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है और घटना स्थल से एक खोखा बरामद किया गया है।CCTV से पता चला है कि उस व्यक्ति को दौड़ा कर गोली मारी गई है।