पटना ग्रामीण: IGIMS परिसर में 500 बिस्तरों वाले नए अस्पताल भवन का CM ने किया उद्घाटन, OPD, OT व क्रिटिकल केयर यूनिट की भी सुविधा
शनिवार की सुबह 11:30 बजे बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने IGIMS कैंपस में नवनिर्मित 500 बेड के नए अस्पताल भवन का उद्घाटन किया। फिलहाल दो ब्लॉक ए और डी का शुभारंभ किया गया है। अब संस्थान में करीब 1700 बेड हो जाएंगे। इससे मरीजों को राहत मिलेगी। निर्माण कार्य पर करीब 280 करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं।