पटना ग्रामीण: पटना जंक्शन से राजेंद्र नगर जाते समय युवक का ऑटो में छूटा बैग, पुलिस ने किया बरामद
पटना जंक्शन से राजेंद्र नगर जाने के क्रम में शुक्रवार को एक युवक का बैग ऑटो में छूट गया था। युवक ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद सीसीटीवी की मदद से ऑटो चालक का पता लगाकर बैग को बरामद कर लिया गया और उस युवक को उसका बैग सुपुर्द कर दिया गया। शनिवार दोपहर करीब 2:08 बजे मामले की जानकारी खुद उस युवक ने दी है जिसका बैग ऑटो में छूट गया था।