पटना ग्रामीण: मालसलामी थाना क्षेत्र में बेटे को स्कूल छोड़कर घर लौट रहे व्यक्ति पर तीन अपराधियों ने की फायरिंग, घायल
मालसलामी थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह करीब 9:10 बजे तीन अज्ञात अपराधियों के द्वारा एक व्यक्ति पर फायरिंग की गई। इस घटना में व्यक्ति घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस एफएसएल की टीम की मदद से मामले की जांच पड़ताल कर रही है।