बहराइच: वन विभाग टीम ने बाघ संरक्षित सेंचुरी के क्रिटिकल टाइगर हैबिटेट से शिकारी को असलहा व उपकरणों के साथ गिरफ्तार किया
कोतवाली देहात क्षेत्र अंतर्गत स्थित डीएफओ कार्यालय की ओर से मंगलवार शाम को बताया गया है कि वन विभाग टीम ने कतर्निया घाट वन्य जीव विहार के बाघ संरक्षित सेंचुरी क्षेत्र के क्रिटिकल टाइगर हैबिटेट में अवैध रूप से वन्य जीवों का शिकार करने के उद्देश्य से घुसे एक शिकारी को असलहा व शिकार में प्रयुक्त होने वाले अन्य उपकरणों के साथ गिरफ्तार किया है।