बहराइच: घसियारीपुरा में शराबी दबंग युवक की पिटाई से सिक्युरिटी गार्ड की हुई मौत, घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद
बहराइच जिले के कोतवाली देहात क्षेत्र के घसियारीपुरा में स्थित एक निजी अस्पताल के गार्ड को एक शराबी युवक ने इस कदर पीट दिया। कि जमीन पर गिरते ही गार्ड ने दम तोड़ दिया। इस वारदात से हड़कंप मच गया। जानकारी मिलते ही एएसपी सिटी अशोक कुमार सिंह, देहात कोतवाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे हैं। जाच शुरू कर दी है। वही पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।