बहराइच: अब्दुल्लागंज वन रेंज से वन विभाग की टीम ने सात शिकारीयों को किया गिरफ्तार
बहराइच के अब्दुल्लागंज वन रेंज में वन विभाग की टीम ने शिकार करते 7 शिकारीयो को गिरफ्तार किया हैं। इनमें 4 श्रावस्ती जिले के और 3 बहराइच के नवाबगंज निवासी हैं। गिरफ्तार शिकारियों में कय्यूम, राजू, खलील, प्रधान (श्रावस्ती) और मिश्री लाल, गुड्डू, ढोंगे (बहराइच) शामिल हैं। शिकारियों के पास से कुल्हाड़ी, गुलेल समेत अन्य हथियार बरामद हुए है।