बहराइच: बहराइच जनपद के कतर्नियाघाट सेंक्चुरी में पकड़ा गया शातिर शिकारी, बरामद हुई बंदूक
बहराइच में कतर्नियाघाट रेंज के कोर एरिया में मंगलवार सुबह एक शातिर शिकारी को वन विभाग की टीम ने दबोच लिया। वनक्षेत्राधिकारी आशीष गौड़ के नेतृत्व में वाचर संजय गौंड व वाचर रामनाथ जंगल में नियमित गस्त पर निकले थे। बिछिया आंबा मार्ग पर टीम ने घेराबंदी कर शिकारी को धर दबोचा। डीएफओ सूरज कुमार ने बताया कि पकड़े गए शिकारी की तलाश वन विभाग को काफी दिनों से थी।