बहराइच: किसानों की ज़मीनों पर अवैध कब्जे के विरोध में धरना स्थल पर भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक ने किया प्रदर्शन
मंगलवार को जिलाधिकारी कार्यालय परिसर के पास ही स्थित धरना स्थल पर पहुंचे भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के पदाधिकारियों ने नानपारा तहसील क्षेत्र में किसानों की जमीनों पर दबंगों द्वारा कब्जा किए जाने का गंभीर आरोप लगाते हुए एकदिवसीय धरना प्रदर्शन किया और इस दौरान प्रशासन को एक एक मांग पत्र सोपा गया है जिसमें किसने की जमीन कब्जा मुक्त करने की मांग की गई है।