शाम्हो अकहा कुरहा: अकबरपुर बरारी पंचायत में मुखिया ने 30 लाभुकों को कबीर अंत्येष्टि योजना के तहत ₹3000 का चेक दिया
अकबरपुर बरारी पंचायत के 30 लाभुकों को कबीर अंत्येष्टि योजना के तहत तीन हजार का चेक प्रदान किया गया। मुखिया कन्हैया कुमार टन्नू के निजी प्लांट पर मंगलवार को दो बजे दिन में शिविर का आयोजन कर, सभी लाभुकों को हाथों हाथ चेक प्रदान किया गया। मौके पर मुखिया ने कहा कि प्रचार प्रसार में कमी के कारण पीड़ित परिवार इसके लाभ से वंचित रह जाते हैं।