बक्सर: अनजान लोगों के वीडियो कॉल न करें स्वीकार, साइबर ठगी का खतरा: साइबर डीएसपी
Buxar, Buxar | Jan 22, 2025 कोई भी अनजान नंबर से यदि वीडियो कॉल आती है तो उसे कभी रिसीव ना करें। साईबर अपराधी वीडियो कॉल के माध्यम से आपके चेहरे का स्क्रीनशॉट लेकर के उसका गलत उपयोग कर सकते हैं। किसी भी प्रकार का क्राइम जो साइबर टेक्नोलॉजी मोबाइल लैपटॉप इत्यादि से यदि करत हो रहा है तो उसे साइबर क्राइम कहते हैं। उक्त बातें बक्सर में साइबर डीएसपी रजिया सुल्ताना ने कही।