बक्सर: जन सुराज पार्टी में जयराम सिंह कुशवाहा बने जिलाध्यक्ष, अरविंद पांडेय महासचिव, तथागत हर्षवर्धन बने जिला प्रभारी
Buxar, Buxar | Jan 21, 2025 शहर स्थित गोयल धर्मशाला में मंगलवार को अपराह्न 3:30 बजे जन सुराज पार्टी जिला कमेटी की विधिवत घोषणा की गई. प्रेस वार्ता कर इसकी जानकारी देते हुए पार्टी के जिला प्रभारी तथागत हर्षवर्धन ने दी. उन्होंने बताया कि जयराम सिंह कुशवाहा को जिलाध्यक्ष एवं अरविंद पांडेय को जिला महासचिव की कमान मिली है.