बक्सर: महदह राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय में छात्रों ने 'भूकंप से सुरक्षा' विषय पर बनाई पेंटिंग
Buxar, Buxar | Jan 21, 2025 महदह स्थित राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय में भूकंप सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत कल पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बता दें कि जिले में 15 जनवरी से 21 जनवरी तक भूकंप सुरक्षा सप्ताह का आयोजन किया गया। पेंटिंग प्रतियोगिता का विषय था "भूकंप से सुरक्षा एवम बचाव "। प्रतियोगिता में छात्र छात्राओं ने अपनी रचनात्मकता और जागरूकता का प्रदर्शन किया।