रामगंजमण्डी: 4 साल से फरार रेलवे तार चोर को मध्य प्रदेश के विदिशा से गिरफ्तार किया गया, एक दर्जन चोरी के मामले दर्ज, जेल भेजा गया
रामगंजमंडी रेलवे पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने 2021 में झालावाड़ के पास रेलवे ओएचई के तार चोरी के मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी मुस्तकीम खान मेवाती उर्फ गोपी उर्फ कारिया को मध्यप्रदेश के शमशाबाद, विदिशा से पकड़ा है। जो मध्य प्रदेश के विदिशा जिले के छोटा खेड़ा कलमेड़ी का रहने वाला है।