बालाघाट: भटेरा रोड पर तेज रफ्तार बाइक की टक्कर, दो युवक गंभीर घायल
नगर के समीप भटेरा रोड पर रविवार रात हुए सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान राकेश पिता संतोष गराडे (25 वर्ष) एवं अभिषेक पिता रामबाबू यादव (27 वर्ष) निवासी ग्राम बड़ी कुम्हारी, बालाघाट के रूप में हुई है। दोनों का जिला अस्पताल में उपचार जारी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार राकेश गराडे और अभिषेक यादव ड्राइविंग का कार्य