नवाबगंज: सपा विधायक सुरेश यादव ने तीन गांवों में इंटरलॉकिंग सड़कों का लोकार्पण किया, सरकार पर जमकर बरसे
बाराबंकी के विकास खंड देवा में सपा विधायक धर्मराज सिंह उर्फ सुरेश यादव ने रविवार को तीन गांवों में इंटरलॉकिंग सड़कों का लोकार्पण किया। ये सड़कें विधायक निधि से बनाई गई हैं। बरेठी, सेमरा और सैहारा गांवों में कार्यक्रम आयोजित हुआ, जहां वरिष्ठ नागरिकों ने फीता काटकर उद्घाटन किया।