सिरदला: हाथ के इलाज के लिए घर से निकली महिला लापता, बेटे ने थाने में दी गुमशुदगी की सूचना
Sirdala, Nawada | Jul 10, 2026 सिरदला थाना क्षेत्र के जरियो गांव निवासी विजय प्रसाद की 45 वर्षीय पत्नी गिरजा देवी बीते 8 जुलाई से लापता हैं। उनके पुत्र संदीप कुमार ने शनिवार को सिरदला थाना में गुमशुदगी का आवेदन देकर मां की तलाश की गुहार लगाई। आवेदन में बताया गया कि गिरजा देवी हाथ में दर्द का इलाज कराने की बात कहकर अम्मावां बाजार के लिए घर से निकली थीं, लेकिन वापस नहीं लौटीं।