घाटोल: टिंबागामड़ी के श्री ह्रींकार तीर्थ क्षेत्र में वासुपूज्य नवयुवक मंडल ने किया वृक्षारोपण
पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के संकल्प को साकार करते हुए वासुपूज्य नवयुवक मंडल, बांसवाड़ा द्वारा रविवार को घाटोल उपखण्ड के श्री ह्रींकार तीर्थ क्षेत्र, टिंबागामड़ी में सुबह 10 बजे वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।मंडल के महामंत्री जन्मेश जैन ने बताया कि मंडल अध्यक्ष विकास नायक के नेतृत्व में आयोजित इस अभियान के दौरान पौधरोपण किया गया।