बखरी: बखरी गोढियारी में बाइक न देने पर हुई मारपीट, एक युवक जख्मी
बखरी गोढ़ियारी वार्ड नंबर 16 में बाइक नहीं देने के कारण हुए मारपीट में एक युवक जख्मी हो गया। जख्मी युवक की मां पंजरी देवी ने बखरी थाना में लिखित आवेदन देकर गांव के ही तीन व्यक्ति को नामजद किया है। उसने बताया है कि उपरोक्त लोगों के द्वारा मेरे घर पर गाली गलौज करते हुए मेरे बेटा को चाकू से हमला कर जख्मी कर दिया। थाना अध्यक्ष इस सिलसिले में कांड दर्ज कर लिया है