🌟 सफल आयोजन के पीछे सहयोगियों की अहम भूमिका
अमर उजाला भविष्य ज्योति कार्यक्रम को औरैया जनपद में भव्य एवं सफल बनाने में अपना अमूल्य सहयोग देने वाले सभी सहयोगियों का हृदय से आभार एवं अभिनंदन। 🙏
आप सभी के सहयोग और विश्वास की बदौलत अमर उजाला को जिले के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित करने जैसा प्रेरणादायी एवं सराहनीय कार्यक्रम आयोजित करने का अवसर मिला।
यह सम्मान केवल मेधावियों का ही नहीं, बल्कि शिक्षा के प्रति समाज की सकारात्मक सोच और सामूहिक सहभागिता का भी सम्मान है।
आशा है कि भविष्य में भी इसी प्रकार आपका सहयोग मिलता रहेगा, ताकि औरैया की प्रतिभाओं को प्रोत्साहन और सम्मान देने का यह सिलसिला निरंतर जारी रहे।
सभी सहयोगियों, आयोजकों एवं सम्मानित मेधावियों को हार्दिक शुभकामनाएं। 💐
#AmarUjala #BhavishyaJyoti #Auraiya #Dibiyapur #Education #MeritoriousStudents #DibiyapurTheLegend
Auraiya, Auraiya | Jun 23, 2026