बदायूं: उसावां कस्बे में कहासुनी होने पर पड़ोस के 4 लोगों ने एक परिवार के तीन लोगों को लाठी-डंडे मारकर किया घायल
Budaun, Budaun | Jul 1, 2024 बदायूं के थाना उसावां क्षेत्र के उसावां कस्बे में कहासुनी होने पर पड़ोस के चार लोगों ने एक परिवार की सोनम पुत्री प्रमोद, प्रमोद पुत्र राधेश्याम, विजय लक्ष्मी पत्नी प्रमोद को लाठी डंडा मारकर घायल कर दिया। सभी घायलों को सोमवार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। इस मामले की थाना पुलिस से शिकायत की गई है।