बदायूं: माझिया गांव में पत्नी को बुलाने आए पति को ससुराल के चार लोगों ने डंडा मारकर घायल किया
Budaun, Budaun | Jul 1, 2024 बदायूं के थाना मुजरिया क्षेत्र के ढकपुरा गांव के रहने वाले 20 वर्षीय सौरभ पुत्र रामवीर अपनी पत्नी पूनम को बुलाने अपनी ससुराल थाना सिविल लाइंस क्षेत्र के मझिया गांव आया था। कि तभी सोमवार को ससुराल के चार लोगों ने डंडा मारकर सौरभ को घायल कर दिया। इस मामले की थाना पुलिस से शिकायत की गई है। थाना पुलिस ने घायल सौरभ का जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया है।