बदायूं: फैजगंज बेहटा गांव के KDH फार्मेसी कॉलेज के समीप रोडवेज बस ने बाइक सवार MR को टक्कर मारी, युवक की मौके पर ही हुई मौत
Budaun, Budaun | Jul 1, 2024 थाना फैजगंज बेहटा क्षेत्र के फैजगंज बेहटा गांव के KDH फार्मेसी कॉलेज समीप रोडवेज बस ने बाइक सवार सचिन को टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत गई। युवक की मौत के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराया है। युवक की शादी को अभी 6 माह ही बीता है। फिलहाल परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है।