बदायूं: नौगबां नसीनगर के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से बाइक सवार हुआ गंभीर घायल, जिला अस्पताल में कराया भर्ती।
Budaun, Budaun | Jul 1, 2024 बदायूं के उसहैत थाना क्षेत्र के नौगबां नसीनगर गांव के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। जिसमें बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल बाइक सवार को इलाज के लिए बदायूं जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल बाइक सवार नेत्रपाल पुत्र तुलाराम निवासी टिकरी थाना उसहैत क्षेत्र का रहने वाला है। घायल का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है