बदायूं: बदायूं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कोतवाली उझानी तथा चौकी कछला व कछला गंगा घाट का निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
Budaun, Budaun | Jun 30, 2024 बदायूं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार सिंह ने कोतवाली उझानी का निरीक्षण किया। थाना परिसर का भ्रमण कर थाना कार्यालय, हवालात, मालग्रह, बैरक, आदि का मुआयना किया गया। बैरक का निरीक्षण करते हुए साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने हेतु निर्देशित किया गया। उझानी कोतवाली क्षेत्र के कछला चौकी व कछला गंगा घाट का निरीक्षण कर सम्बन्धित को आवश्यक निर्देश दिए गए।