जमुई: कपिलीडीह के पास सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत, शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल लाया गया
Jamui, Jamui | May 1, 2026 कपिलीडीह के पास एनएच 333 पर सड़क दुर्घटना में बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। जिसके शव को शुक्रवार की सुबह 8 बजे के करीब पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया। मृतक की पहचान चकाई प्रखंड क्षेत्र के महतोडीह गांव निवासी 51 वर्षीय राजेंद्र कुमार के रूप में की गई ।