लातेहार: अपराध पर सख्त पुलिस, एसपी ने लंबित मामलों के जल्द निपटारे का दिया निर्देश
लातेहार: पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव की अध्यक्षता में पुलिस मुख्यालय के सभागार में मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया। बैठक में बीते माह में घटित सभी महत्वपूर्ण अपराधों की गहन समीक्षा की गई। लंबित कांडों के निष्पादन, अपराध नियंत्रण, पासपोर्ट व चरित्र सत्यापन तथा e-DAR एंट्री की विस्तृत समीक्षा की गई।