घाटमपुर: घाटमपुर में तेज आंधी तूफान से फसलें हुईं नष्ट, लाखों के नुकसान की आशंका
कानपुर के घाटमपुर में बृहस्पतिवार की सुबह करीब 9 बजे से चल रही तेज आंधी तूफान के चलते भले गर्मी से राहत मिली है। लेकिन इससे किसान की फसलों को हुए नुकसान के चलते किसानों को लाखों का नुकसान होने का डर सता रहा है। इसको लेकर घाटमपुर के किसान राजेश ने बताया कि उनकी खड़ी फसल इस आंधी के चलते बैठ गई, उन्हें नुकसान हुआ है।