घाटमपुर: घाटमपुर विधानसभा में भाजपा के सक्रिय सदस्य सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन, संगठन विस्तार पर किया गया मंथन
घाटमपुर विधानसभा क्षेत्र में बुधवार दोपहर 2:00 भाजपा का सक्रिय सदस्य सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सम्मेलन की अध्यक्षता उपेंद्र पासवान ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण से हुआ।मुख्य अतिथि राधेश्याम पांडे ने भाजपा के संगठनात्मक ढांचे पर चर्चा की।