घाटमपुर के जलाला गांव के बाहर पेड़ से 60 वर्षीय बुजुर्ग गुल्लू का शव लटका हुआ मिला। थाना प्रभारी ने बुधवार रात 8:00 बजे बताया मृतक 2 दिन से लापता थे।प्रथम दृष्टि में आत्महत्या का मामला लग रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर घटना की जांच की जा रही है।