घाटमपुर: कोटरा गांव में डीजे बजाने का विरोध करने पर देवर और भाभी की पिटाई की गई
सजेती थाना क्षेत्र के कोटरा गांव में गोदभराई कार्यक्रम के दौरान तेज आवाज में डीजे बजाया जा रहा था। शिवगोपाल ने बताया कि उनके पड़ोसी श्याम बाबू के यहां डीजे बज रहा था तेज आवाज को कम करने के लिए कहा तो श्याम बाबू ने अपने साथियों के साथ शिव गोपाल और उसकी भाभी उर्मिला की पिटाई कर दी।थाना प्रभारी ने गुरुवार सुबह 8 बजे बताया आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।