बीना: मालखेड़ी रेलवे स्टेशन के समीप ट्रेन से टकराकर अज्ञात वृद्ध की मौत का मामला, शिनाख़्त नहीं होने पर कराया गया पोस्टमार्टम
Bina, Sagar | Aug 16, 2025 मालखेड़ी रेलवे स्टेशन के पास 2 दिन पहले ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात करीब 65 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई थी। मौके पर पहुंचे जीआरपी जवान ने पंचगामा कार्रवाई के बाद शव वाहन चालक वीरेंद्र तिवारी की मदद से सब को सिविल अस्पताल पहुंचाया था। पुलिस ने मृतक की पहचान के लिए मृतक की फोटो आसपास के थाना क्षेत्र भेजी थी लेकिन पहचान नहीं हो सकी।पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया।