शुक्रवार को समय लगभग 2 बजे तेज रफ्तार अनियंत्रित डंपर ने डलमऊ के पास खड़ी कार में जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे कार क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि कार में कोई सवार नहीं था नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। फिलहाल ग्रामीणों ने डंपर को रुकवाया था लेकिन मौके का फायदा उठाते हुए मय डंपर चालक फरार हो गया। सूचना पुलिस को दी गई है।