रामानुजगंज: 55 प्रतिशत दिव्यांगता के बावजूद नहीं रुके कदम, 2 जून 2025 से यात्रा शुरू की
रामानुजगंज शुक्रवार पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक सद्भाव और मानवीय मूल्यों के प्रचार-प्रसार का संदेश लेकर उत्तर प्रदेश के आगरा निवासी वासु राइडर हजारों किलोमीटर की साइकिल यात्रा पर निकले हैं। 2 जून 2025 को शुरू हुई उनकी यह यात्रा अब तक करीब 16 हजार किलोमीटर का सफर तय कर चुकी है। हाथ और पैर से 55 प्रतिशत दिव्यांग होने के बावजूद वासु राइडर का हौसला लगातार कायम है