बिहार: खंदकपर मोहल्ला में मकान निर्माण के दौरान हुआ विवाद, मारपीट में 4 लोग हुए घायल
Bihar, Nalanda | Jan 27, 2024 बिहारशरीफ के खंदकपर मोहल्ला में मकान निर्माण के दौरान हुए विवाद में मारपीट की गई जिससे 4 लोग घायल हो गए। घायल में मुकेश कुमार, इंदल पासवान, कारू शाव और दिनेश कुमार शामिल है। घायल मुकेश कुमार ने बताया कि वो अपनी जमीन में मकान निर्माण का कार्य करा रहे थे उसी दौरान फूफा आए और ₹10 लाख की रंगदारी की मांग करने लगे और विरोध करने पर मारपीट की।