बिहार: मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना की जानकारी देने के लिए जिला परिषद कार्यालय से जागरूकता रथ किया गया रवाना
Bihar, Nalanda | Jan 27, 2024 बिहार शरीफ के जिला परिषद कार्यालय से मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के तहत जागरूकता रथ रवाना किया गया। रथ को सीडीपीओ रश्मि कुमारी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री कन्या उत्थान के तहत कई योजनाएं चलाई जा रही हैं, उन्हीं योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से यह जागरूकता रथ निकला गया है।