बिहार: डीएम ने जिला परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव की आपत्ति पर हरदेव भवन सभागार में की सुनवाई
Bihar, Nalanda | Jan 27, 2024 जिला परिषद अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के विरुद्ध लाए गए अविश्वास प्रस्ताव से संबंधित मामले में माननीय उच्च न्यायालय द्वारा पारित आदेश के आलोक में जिलाधिकारी ने हरदेव भवन सभागार में उपस्थित सदस्यों द्वारा दर्ज कराई गई लिखित आपत्ति को लेकर सुनवाई की। दर्ज कराई गई आपत्ति की सुनवाई के उपरांत जिलाधिकारी द्वारा आदेश पारित कर सभी संबंधित सदस्यों को संसूचित किया जाएगा।