बिहार: सोहसराय में दुकान के आगे ठेला लगाने को लेकर हुए मारपीट में एक व्यक्ति हुआ जख्मी।
Bihar, Nalanda | Jan 27, 2024 सोहसराय थाना क्षेत्र के सोहसराय के पास दुकान के आगे ठेला लगाने को लेकर हुए मारपीट में कृष्ण कुमार जख्मी हो गया। जख्मी को इलाज के लिए पुलिस के द्वारा सदर अस्पताल लाया गया। जहां उसका इलाज कराया जा रहा है।जख्मी ने बताया कि मेरा दुकान के आगे ठेला लगाने को लेकर तू तू मैं मैं होते-होते मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया है जिसमें मैं जख्मी हो गया हूं।