बिहार: लखाचक शिव मंदिर के समीप बाइक की टक्कर से एक महिला हुई घायल, बेहतर इलाज के लिए लाया गया सदर अस्पताल
Bihar, Nalanda | Apr 13, 2024 लखाचक शिव मंदिर के समीप बाइक की टक्कर से एक महिला घायल हो गई। महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया है। घायल की पहचान रिंकू देवी पत्नी विजय यादव निवासी कौशलिया बीघा गांव के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, महिला पानी लेने के लिए लखाचक गई थी, वहां से लौटने के दौरान हादसा हो गया।