लक्ष्मीपुर: लक्ष्मीपुर में हर्षोल्लास के साथ मनाई जा रही दीपावली, युवाओं ने जमकर आतिशबाजी की
लक्ष्मीपुर प्रखंड क्षेत्र में रविवार को दीपों का त्योहार दीपावली हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। इस अवसर पर पूरे इलाके में उत्सवी माहौल बना हुआ है। लोगों ने अपने घरों और प्रतिष्ठानों को रंग-बिरंगी लाइटों, दीपों और आकर्षक सजावट से रोशन किया है। शाम होते ही घरों में 9 बजे तक माता लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की गई।