बगोदर: बगोदर में झारखंड आंदोलनकारी स्व. रघुनाथ तिवारी की नौवीं पुण्यतिथि मनाई गई
झारखंड आंदोलनकारी स्वर्गीय रघुनाथ तिवारी की नवीं पुण्यतिथि शनिवार दोपहर चार बजे वनवासी विकास आश्रम में मनाई गई।इस दौरान स्व तिवारी के चित्र पर माल्यार्पण कर बगोदर विधायक नागेन्द्र महतो,प्रमुख आशा राज,उप प्रमुख हरेन्द्र सिंह, जिप सदस्य दुर्गेश कुमार समेत उनके पुत्रों ने श्रद्धांजलि दी।