मैहर: अमरपाटन में पुलिस ने अवैध देशी शराब की 30-35 बोतलें जब्त कीं
थाना क्षेत्र के नादनटोला में अवैध देशी शराब के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए करीब 30 से 35 बोतल देशी शराब बरामद की है। यह कार्रवाई मिथिलेश त्रिपाठी के सानिध्य में की गई। जानकारी के अनुसार, शराब को अवैध रूप से बिक्री के लिए रखा गया था। पुलिस ने शराब जब्त कर संबंधित कारोबारी के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।