एत्मादपुर: कुबेरपुर कट यमुना एक्सप्रेसवे और NH-19 पर स्पीड रडार गन से ट्रैफिक पुलिस ने की सख्त चेकिंग, काटे चालान
Etmadpur, Agra | Apr 4, 2026 आगरा में सड़क हादसों पर अंकुश लगाने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने यमुना एक्सप्रेसवे और NH-19 पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया। DCP ट्रैफिक सोनम कुमार के निर्देशन में स्पीड रडार गन से वाहनों की गति मापी गई और ओवरस्पीड वाहनों के चालान किए गए। ACP ट्रैफिक इमरान अहमद ने बताया कि अभियान का उद्देश्य लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना और दुर्घटनाओं को कम करना है।