#बारा में जमीन के सीमांकन को लेकर #किसान का #आत्मदाह की #चेतावनी देकर विरोध, एक महीने से धरने पर
बारा, प्रयागराज। बारा थाना क्षेत्र के परवेजाबाद गांव में जमीन के सीमांकन की मांग को लेकर एक महीने से अधिक समय से धरना दे रहे किसान ने बुधवार को आत्मदाह की चेतावनी देकर विरोध जताया।
भारतीय किसान यूनियन प्रयाग के जिला उपाध्यक्ष रामभवन उर्फ दिनेश सिंह अपनी जमीन के सीमांकन की मांग कर रहे हैं। उनका आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बाद भी तहसील प्रशासन ने उनकी समस्या का समाधान नहीं किया।
बुधवार को उनके विरोध के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। किसान ने चेतावनी दी कि मांग पूरी नहीं होने तक आंदोलन जारी रहेगा।
#Prayagraj #Bara #FarmerProtest #KisanAndolan #Seemankan #BKU #UPNews #PrayagrajNews