जतारा: जतारा बायपास: पेट्रोल भराकर लौट रहे बाइक सवार को पीछे से टक्कर, 4 घायल, 2 की हालत गंभीर
जतारा बायपास स्थित पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार बाइक ने दूसरी बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में चार लोग घायल हो गए, जिनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।जानकारी के मुताबिक, बाइक चालक पेट्रोल भराकर लौट रहा था, तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने लापरवाहीपूर्वक टक्कर मार दी।