गुन्नौर: गांव ब्यौरा निवासी महिला ने दहेज उत्पीड़न और पति सहित ससुराल पक्ष के लोगों पर मारपीट का आरोप लगाया
रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव ब्यौरा निवासी रानी पत्नी गौरव ने मंगलवार सुबह करीब 11 बजे पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी शादी करीब दो वर्ष पहले गांव ब्यौरा निवासी गौरव के साथ हुई थी। महिला का एक वर्ष का बेटा भी है। पीड़ित महिला का आरोप है कि महिला के पति गौरव, सास-ससुर व अन्य परिजनों ने दहेज की मांग को लेकर उसके साथ मारपीट की है और घर से निकाल दिया।